DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार के 12 जिलों में कोहरे का रेड अलर्ट:पटना समेत 7 जिलों में स्कूलों की बदली टाइमिंग, 24 दिसंबर के बाद शीतलहर की संभावना

बिहार के कई जिलों में रात की तरह दिन में भी कंपकपी महसूस की जा रही है। इसके साथ ही कोहरे का असर भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को राज्य के सभी 38 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। 12 जिलों में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट, जबकि 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कई जिलों में सुबह और देर रात विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर के बीच रहने की संभावना है। जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। 3 जिलों में स्कूल बंद, 7 जिलों में बदली स्कूलों की टाइमिंग वहीं, ठंड के कारण आज से पटना, बक्सर, भोजपुर, जहानाबाद, औरंगाबाद, नालंदा, और पश्चिम चंपारण के डीएम ने स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। इसके साथ ही सारण, दरभंगा और मुंगेर में स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए है। मौसम से जुड़े PHOTOS… पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी पटना में भी कोहरे छाया रहेगा। मौसम विज्ञान के अनुसार, पटना में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम रहेगी। दिन चढ़ने के साथ कोहरा धीरे-धीरे छंटेगा। हल्की धुंध बनी रह सकती है। क्यों बढ़ रहा है कोहरा मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में इस समय कोहरे के बढ़ने के पीछे कई अहम कारण हैं। सबसे बड़ा कारण प्रदेश में पछुआ हवा चल रही है। पछुआ हवा, सतह पर अधिक नमी और हवा की रफ्तार कम होने से कोहरा बढ़ रहा है। जमीन के पास नमी की मात्रा काफी अधिक बनी हुई है। रात के समय तापमान तेजी से गिरने और हवा की गति बेहद कम रहने के कारण वातावरण में मौजूद नमी संघनित होकर कोहरे का रूप ले लेती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि, जब हवा शांत रहती है या बहुत धीमी गति से चलती है, तब कोहरा आसानी से फैल जाता है। साथ ही लंबे समय तक बना रहता है। यही वजह है कि सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम रहती है। अभी कोल्ड वेव नहीं मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल बिहार में कोल्ड वेव चलने की संभावना नहीं है। 24 दिसंबर तक राज्य में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, ठंड अधिक महसूस होगी, लेकिन शीतलहर जैसी स्थिति फिलहाल नहीं है।


https://ift.tt/whndS3L

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *