DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिहार के सभी 38 जिलों में कोहरे का अलर्ट:हिमालय रेंज में बर्फबारी, पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड; कोल्ड-डे से राहत नहीं

बिहार इस समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। इससे आम जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को राज्य के सभी 38 जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटे के दौरान दिन के समय भी तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेश के कई जिलों में पूरे दिन कोहरे की वजह से सफेद चादर में लिपटा दिखा। दिन चढ़ने के बाद भी कोहरा बादलों के रूप में आसमान में बना रहा, जिससे सूर्य की किरणें धरती तक नहीं पहुंच पाईं। इसके चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सर्द पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड मौसम विभाग के अनुसार, ऊपरी हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी और राजस्थान की ओर से आ रही ठंडी पछुआ हवा का सीधा असर बिहार के मौसम पर पड़ रहा है। इन सर्द हवा के कारण राज्य के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। हवा की रफ्तार तेज होने से ठंड बढ़ गई है, जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी हो रही है। अब देखिए मौसम की तस्वीरें… ठंड से फिलहाल राहत के आसार नहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं। जब तक हवा की दिशा में बदलाव नहीं होता, तब तक बिहार में ठंड और कोहरे से राहत मिलना मुश्किल है। जानिए आने वाले दिनों में पटना में कैसा रहेगा मौसम राजधानी पटना में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। दिनभर ठंडी हवाएं चलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो पा रही है। लोग अलाव, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने पटना में भी अगले कुछ दिनों तक इसी तरह के हालात बने रहने की चेतावनी दी है। क्या होता है कोल्ड डे? जब दिन के समय अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे चला जाता है और धूप नहीं निकलती, तो उस स्थिति को कोल्ड डे कहा जाता है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, जब अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो जाता है, तब कोल्ड डे की स्थिति मानी जाती है। कोल्ड वेव क्या है? कोल्ड वेव उस स्थिति को कहते हैं जब रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से बहुत नीचे चला जाए। जब न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो, या सामान्य से 4 से 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाए, तब कोल्ड वेव की स्थिति बनती है। इस दौरान रातें बेहद सर्द होती हैं और सुबह-शाम ठिठुरन अधिक महसूस होती है।


https://ift.tt/bHPWBxJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *