DniNews.Live

बिलग्राम के म्योरा मोड़ पर CNG ऑटो पलटा:हादसा में 6 घायल, ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह

बिलग्राम के म्योरा मोड़ पर शनिवार सुबह 8 बजे एक तेज रफ्तार सीएनजी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में लगभग 6 लोग घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी यात्री कन्नौज से तीर्थयात्रा कर लौट रहे थे। ऑटो काफी तेज गति में था और म्योरा मोड़ पर चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सड़क किनारे पलट गया। बताया जा रहा है कि ऑटो में चार सवारियों की क्षमता के बावजूद करीब 11 लोग बैठे हुए थे, जिसके कारण संतुलन बिगड़ गया। घायलों में श्यामा देवी (75), प्रतीक्षा (29), विनोद (38), कविता (55), पंकज त्रिपाठी (54) और कमलेश (45) शामिल हैं। इनमें से अधिकांश बिलग्राम के खतराना मोहल्ले के निवासी हैं, जबकि कमलेश कन्नौज के रहने वाले हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिलग्राम पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कविता और श्यामा देवी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना सामने आया है। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *