बिथान | प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय बिथान सहित अन्य विद्यालयों में समाज सुधारक एवं महिला शिक्षा की प्रखर प्रवर्तक सावित्रीबाई फुले जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सिकंदर बिहारी ने सावित्रीबाई फुले जी के जीवन संघर्ष और महिला शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगाई और भारतीय समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके प्रयासों के कारण आज महिलाएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रही हैं। कार्यक्रम में शिक्षिका हीरा कुमारी, शिक्षक गंगा प्रसाद, मो. अफरोज, मो. शकील आजाद, दीपमाला कुमारी थे। भास्कर न्यूज | विभूतिपुर प्रखंड कृषि कार्यालय स्थित सभागार में शनिवार को भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माताश्री सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने की, जबकि मंच संचालन चर्चित साहित्यकार राजा राम महतो द्वारा किया गया। समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी ने सावित्रीबाई फुले के व्यक्तित्व और महिला शिक्षा के क्षेत्र में उनके संघर्षों पर विस्तार से चर्चा की। अतिविशिष्ट अतिथि बीडीओ सुनील कुमार ने कहा कि सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वंचित तबके तक सरकारी योजनाओं को शत-प्रतिशत पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता होगी। विषय प्रवेश कराते हुए विनय भूषण ने उन्हें आधुनिक काल में शिक्षा की अलख जगाने वाली सबसे पराक्रमी योद्धा बताया। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य राम बहादुर सिंह, जिला पार्षद रीना राय और अन्य वक्ताओं ने उन्हें एक क्रांतिकारी समाज सुधारक के रूप में याद किया। समारोह में पंचायत समिति सदस्य चांदनी देवी, पूर्व जिला पार्षद रामदेव राय, जिला पार्षद रीना राय,वीणा वर्मा, पूर्व मुखिया मनीषा देवी, लेखापाल योगेश कुमार,नोडल विकास मित्र पंकज कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे। इनके अलावा किसान सलाहकार प्रेमचंद्र सिंह, कैलाश प्रसाद सिंह, शिक्षक पप्पू कुमार, मानसिंह मधुकर, सत्यनारायण राय, रामकुमार महतो, अशोक कुमार,रामाश्रय महतो, डॉक्टर रामसोगारथ महतो सहित शिक्षाविदों व समाजसेवियों ने माता सावित्रीबाई फुले के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सिटी रिपोर्टर| समस्तीपुर महिला शिक्षा प्रदर्शिका प्रथम शिक्षिका सावित्रि ज्योति बाई फूले की जयंती समारोह का आयोजन अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा के बैनर तले गांधी गली , राम बाबू चौक स्थित डॉ. आर के दिवाकर के क्लिनिक के परिसर में मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता सवर्ण जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद सिंह ने की। मौके पर शिक्षक विनय कृष्ण, डॉ. चन्द्रप्रकाश, बनवारी प्रसाद केसरी, किशोरी प्रसाद सिंह, रविरंजन झा, राम संजीवन पाण्डेय, शिवचन्द्र सिंह, बैद्यनाथ, डॉ. परमानन्द लाल, हरेराम सिंह, राजन सिंह, संजय सिंह आदि ने सावित्रि ज्योति बाई फूले के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।
https://ift.tt/1Vsv7fe
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply