DniNews.Live

बिठूर नहर में मिला ग्राम प्रधान के चाचा का शव:शाम को घर से निकले, सुबह ग्रामीणों ने देखा शव; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बिठूर नहर में एक व्यक्ति का शव बहता मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल के बाद शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। पत्नी अलग रह रही थी मृतक की पहचान कुरसौली गांव निवासी रामबाबू ठाकुर (52) के रूप में हुई है, जो ग्राम प्रधान अमित सिंह के सगे चाचा थे। परिजनों के मुताबिक, रामबाबू को शराब की लत थी और वह अन्य नशे भी करने लगे थे। इसी वजह से पत्नी सीमा से उनका विवाद हो गया था और पत्नी उनसे अलग होकर सीसामऊ क्षेत्र के पी रोड पर रहने लगी थी। उनके बेटे की करीब दो साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। शनिवार रात घर से निकले थे परिजनों के अनुसार, शनिवार देर रात रामबाबू काफी शराब के नशे में थे और रात करीब 10 बजे पी रोड जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। रविवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने उनका शव नहर में बहता देखा और इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को जानकारी दी। हत्या की आशंका भी जता रहे परिजन घटना की सूचना मिलते ही बिठूर थाना पुलिस और एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसीपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नशे की हालत में नहर में गिरने का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *