DniNews.Live

बिठूर गैंगरेप: हॉस्टल में 5 घंटों तक किशोरी से हैवानियत:प्राइवेट पार्ट में मिले चोट के निशान, फरार आरोपियों की तलाश में लगी चार टीमें

एक छोटे से कागज पर पता और मोबाइल नंबर लिखकर कथित भाई से मिलने आई वाराणसी की किशोरी से मंधना के हॉस्टल में गैंगरेप करने वाले तीनों आरोपियों ने दरिंदगी की हदें पार कर दी। दरिंदों ने उसे हॉस्टल के कमरे में 5 घंटे तक बंधक रखा और हैवानियत की। उसके शरीर को नोच-खरोंच डाला। सूत्रों के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में उसके प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं।
यह था पूरा मामला… बनारस की रहने वाली किशोरी मंगलवार रात अपने कथित भाई से मिलने मंधना बाजार पहुंची थी। कागज पर उसने पता और मोबाइल नंबर लिख रखा था। कथित भाई ने मोबाइल बंद कर दिया, जिससे किशोरी मंधना में ही भटकती रही। इधर-उधर भटकने के बाद रात 12 बजे मंधना चौराहा पहुंची, जहां लॉज दिलाने के बहाने देर रात एक बजे तीन युवक उसे एक हॉस्टल में लेकर पहुंचे और उसके साथ गैंगरेप किया। सुबह करीब 6 बजे हॉस्टल में ही रहने वाले एक युवक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराया और तीनों आरोपियों की पहचान मंधना के बहलोलपुर निवासी पदम त्रिपाठी, बगदोधी बांगर निवासी निहाल सिंह और नितेश दुबे उर्फ बिल्लू के रूप में की थी। पदम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था, जबिक दो आरोपी फरार हैं। बुधवार रात को उर्सला में किशोरी का मेडिकल कराया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक किशोरी के चेहरे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। उधर, फोरेंसिक टीम ने भी कमरे से साक्ष्य जुटाए थे। जिन्हे परीक्षण के लिए लैब भेजा जा रहा है। एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि किशोरी के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही एक टीम वाराणसी भेजी जाएगी। गिरफ्तार आरोपी पदम को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों नितेश और निहाल की तलाश में पुलिस की चार टीमें दबिश दे रही हैं। किशोरी बोली–पिता अक्सर डांटते है, साथ नहीं रहना किशोरी ने पूछताछ में बताया था कि उसके माता-पिता नहीं हैं और न ही कोई भाई बहन हैं। किशोरी ने पुलिस शुरुआत में दो से तीन घंटे इधर उधर की कहानी बताई थी। पहले गोरखपुर फिर लखनऊ और अंत में वाराणसी का रहने वाला बताया था, इसी के चलते पुलिस लगातार उससे पूछताछ कर रही थी। गुरुवार को किशोरी ने अपना और पिता का सही नाम पुलिस को बताया। उसने बताया कि घर में माता-पिता के साथ ही दो छोटे भाई बहन भी हैं। पिता अक्सर डांटते हैं, इसलिए वह उनके साथ नहीं रहना चाहती है। वह वन स्टॉप सेंटर में रहने को तैयार है। आरोपी की तलाश में बिकरू तक दबिश गैंगरेप में आरोपी पदम को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। फरार आरोपित निहाल सिंह, नितेश दुबे उर्फ बिल्लू की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी हैं। निहाल का पुश्तैनी गांव बिकरू के पास बोझा गांव में है, जबकि वर्तमान में वह मंधना में रह रहा है। ननिहाल बिकरू से सटे गांव भीटी में है, जबकि तीसरा आरोपी नितेश दुबे बिहार का रहने वाला है। वह निहाल के घर कई सालों से रह रहा है। घटना के बाद दोनों एक साथ निकले हैं। पुलिस की टीम ने बोझा से लेकर भीटी बिकरू तक छापेमारी की है। घटना के बाद से दोनों अपना मोबाइल बंद करके फरार हैं, पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। दोनों के नंबरों को सर्विलांस पर लिया गया है। बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। घटना वाली रात 12 बजे जिन नंबरों से आरोपियों ने संपर्क किया, उनसे जानकारी जुटाई जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *