DniNews.Live

बिजली की चेकिंग करने गए कर्मचारियों से गाली गलौज:आजमगढ़ कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली में बिजली विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में पीड़ित उपेंद्रनाथ चौरसिया विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि शासन के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस चेकिंग के दौरान जब टीम करतारपुर के देव पर में पहुंची थी। इसी दौरान विजय नारायण तिवारी के घर हम लोग पहुंचे थे। और वहां बिजली के मीटर की जांच कर रहे थे। इसी दौरान वह लोग नाराज होकर मां बहन की गालियां देने के साथ अवर अभियंता दिलीप कुमार को जाति सूचक शब्दों के साथ गालियां दी। इसके साथी असलहा निकालकर धमकी भी देने वालों की यहां से भाग जाओ नहीं तो यही जमीन में गाड़ देंगे। आरोपियों की इस हरकत के विरोध में पीड़ित ने शहर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर कर कोतवाली में सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई। जिले में बिजली विभाग की टीम के साथ गाली गलौज किए जाने का या कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी निजामाबाद थाना क्षेत्र में इस तरह की घटना हो चुकी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *