DniNews.Live

बिजनौर में 11 SI के कार्यक्षेत्र बदले:एसपी अभिषेक झा ने किए ट्रांसफर, बृजेश कुमार शर्मा को नगीना थाने का चार्ज

बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक झा ने जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से 11 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इन तबादलों के तहत, उप निरीक्षक परशुराम को पुलिस लाइन से महेश्वरी जट कोतवाली देहात चौकी का प्रभारी बनाया गया है। देवी प्रसाद गौतम और गजेंद्र सिंह उज्जवल को पुलिस लाइन से नजीबाबाद थाने भेजा गया है। सागर चौधरी को पुलिस लाइन से चांदपुर कस्बा चौकी, समय पाल सिंह को पुलिस लाइन से स्योहरा कस्बा चौकी और जितेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से चांदपुर शुगर मिल चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। अन्नू कुमार को कोतवाली देहात थाने से चंडी देवी चौकी (कोतवाली देहात) का प्रभारी बनाया गया है। संजय कुमार को स्योहरा कस्बा चौकी से स्योहारा थाने, बृजेश कुमार शर्मा को चांदपुर कस्बा चौकी से नगीना थाने, हर स्वरूप शर्मा को चांदपुर शुगर मिल चौकी से नांगल थाने और दीपक कुमार को महेश्वरी जट चौकी से कोतवाली देहात थाने (नगीना देहात) में स्थानांतरित किया गया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *