बिजनौर के मण्डावर थाना क्षेत्र के मोहंडिया में एक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब युवक अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था और एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
मृतक की पहचान अमित (19 वर्ष) पुत्र राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो मोहंडिया गांव, थाना मंडावर का निवासी था। हादसा मंडावर-मोहंडिया रोड पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, अमित ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की थी और दिल्ली में पेंटिंग का काम करता था। वह अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही मण्डावर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply