DniNews.Live

बिजनौर में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर:जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में मारी गोली, तमंचा-कारतूस बरामद

बिजनौर में नहटौर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर गोकशों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में एक गौशाला के चौकीदार को भी साजिश में शामिल होने के आरोप में जेल भेजा गया है। देर रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ घटना 21 मार्च 2026 की रात लगभग 1 बजे की है। नहटौर पुलिस टीम बलदाना-इलाहाबास रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में गिरफ्तारी आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। दो अवैध तमंचा बरामद गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान नूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गावड़ी पनियाला निवासी शाहबाज उर्फ गुल्लू और हजरतनगर निवासी इमरान के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से दो अवैध तमंचे (315 बोर), तीन जिंदा और तीन खोखा कारतूस, पशु वध के उपकरण, 3300 रुपये नकद और एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। गौशाला चौकीदार के मिले होने का खुलासा जांच के दौरान खुलासा हुआ कि इन आरोपियों ने ग्राम तुरबनगर स्थित गौशाला के चौकीदार दयाराम के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। 19 मार्च को वाजिदपुर के जंगल में मिले गोवंशीय अवशेषों के कान में लगे टैग से पता चला था कि वे पशु इसी गौशाला के थे। चौकीदार दयाराम को पुलिस ने 20 मार्च को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पहले से है आपराधिक रिकॉर्ड पूछताछ में अभियुक्तों ने आर्थिक लाभ के लिए गोवंश का कटान कर मांस बेचने की बात स्वीकार की। मुख्य अभियुक्त शाहबाज उर्फ गुल्लू एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ नहटौर और नूरपुर थानों में गोवध निवारण अधिनियम, शस्त्र अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इमरान का भी पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। मुठभेड़ के दौरान दो गो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी नहटौर भेजा गया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है-अभय कुमार पांडेय, सीओ धामपुर

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *