DniNews.Live

बिजनौर में गैस सिलेंडर चोर गिरफ्तार:आरोपी मोबाइल और सिलेंडर चोरी कर हुआ था फरार, 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

बिजनौर शहर कोतवाली पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी का गैस सिलेंडर भी बरामद किया गया है। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है। बैराज रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी कल्याण सिंह ने शनिवार शाम शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कॉलोनी के ही तालिब उर्फ गजनी पुत्र इरफान पर गैस सिलेंडर और मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप लगाया था। शिकायत के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को आरोपी तालिब उर्फ गजनी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उसके पास से चोरी का गैस सिलेंडर मिला। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी तालिब उर्फ गजनी पर 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *