Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

बिजनौर पुलिस ने जिसे दी क्लीनचिट, निकला आतंकी:थाना प्रभारी सस्पेंड, सीओ सर्किल से हटे, AK-47 को बताया था खिलौना, हैंडग्रेनेड को परफ्यूम बॉटल


                 बिजनौर पुलिस ने जिसे दी क्लीनचिट, निकला आतंकी:थाना प्रभारी सस्पेंड, सीओ सर्किल से हटे, AK-47 को बताया था खिलौना, हैंडग्रेनेड को परफ्यूम बॉटल

बिजनौर पुलिस ने जिसे दी क्लीनचिट, निकला आतंकी:थाना प्रभारी सस्पेंड, सीओ सर्किल से हटे, AK-47 को बताया था खिलौना, हैंडग्रेनेड को परफ्यूम बॉटल

यूपी ATS ने मेरठ के मूल निवासी शाकिब समेत आकिब खान समेत 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में बिजनौर जिले की पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल बिजनौर पुलिस को एक साल पहले ही आकिब के खिलाफ आंतकी होने के सबूत मिले थे। एक ग्रुप वीडियो कॉल के दौरान उसने AK-47 और हैंडग्रेनेड का प्रदर्शन किया था। पर जब बिजनौर पुलिस ने जांच की तो शाकिब ने उन्हें बेवकूफ बना दिया। जांच के दौरान तत्कालीन थाना प्रभारी को वीडियो कॉल पर पूछताछ के दौरान शाकिब ने AK-47 को खिलौना और हैंडग्रेनेड को परफ्यूम की बॉटल बताकर खुद को बेगुनाह बता दिया था। थाना प्रभारी ने भी बिना पूरी तफ्शीश किए ही शाकिब को क्लीन चिट दे डाली और फाइनल रिपोर्ट (FR) लगाकर केस बंद कर दिया था। एक साल बाद अब जब ATS ने शाकिब समेत चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया तो बिजनौर पुलिस की लापरवाही का खुलासा हुआ। मामला संज्ञान में आने के बाद बिजनौर एसपी ने तत्कालीन थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है, जबकि सीओ को सर्किल से हटा दिया है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए…
यूपी एटीएस ने 3 अप्रैल को लखनऊ में मेरठ और गौतमबुद्धनगर के 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उनका संपर्क दुबई में रह रहे आकिब खान से था। बताया गया कि मेरठ का साकिब लगातार आकिब के संपर्क में था और उसी ने उसका परिचय आतंकी अबू बकर से कराया था। जांच में सामने आया कि देश में आतंकी गतिविधियों के लिए रेलवे को निशाना बनाने की साजिश रची जा रही थी। चारों आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच के दौरान एटीएस को पता चला कि शाकिब ने करीब 4 महीने पहले सोशल मीडिया पर एक ग्रुप कॉल के दौरान AK-47 और हैंडग्रेनेड का प्रदर्शन किया था। इस मामले में बिजनौर पुलिस की ओर से जांच भी की गई थी, पर बिजनौर पुलिस ने इन्हें “खिलौना” बताकर शाकिब को क्लीनचिट दे दी थी। जांच करने पर पता चला नांगल सोती थाना क्षेत्र के गांव सौफतपुर निवासी मैजुल पिछले तीन साल से साउथ अफ्रीका में सैलून का काम करता है। नवंबर में उसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वीडियो में वह इंस्टाग्राम कॉल पर चार लोगों से जुड़ा था। इसी कॉल में दुबई में रह रहा मेरठ का शाकिब खान AK-47 और हैंड ग्रेनेड जैसा सामान दिखाता नजर आया था। वीडियो वायरल होने के बाद 23 नवंबर को पुलिस ने मैजुल, शाकिब खान और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। वीडियो कॉल पर पुलिस को दिया झांसा
जांच के दौरान तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह मलिक ने वीडियो कॉल के जरिए आकिब खान से बात की। शाकिब ने हथियारों को खिलौना बताया और हैंड ग्रेनेड को परफ्यूम की बोतल बताया। उसने वीडियो कॉल में ग्रेनेड खोलकर दिखाया और खुद को निर्दोष बताया। पुलिस उसकी बातों पर भरोसा कर बैठी और मामले में फाइनल रिपोर्ट लगाकर शाकिब और मैजुल को क्लीनचिट दे दी गई। दुबई से आकिब बोला- मुझे झूठा फंसाया जा रहा
आतंकी कनेक्शन सामने आने के बाद दुबई में बैठे आकिब ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर वीडियो जारी कर सफाई दी है। उसने कहा कि उसका किसी आतंकी संगठन से कोई संबंध नहीं है और उसे झूठा फंसाया जा रहा है। आकिब पिछले तीन साल से दुबई में रहकर कार चलाने का काम कर रहा है। थाना प्रभारी और सीओ नपे
एटीएस के खुलासे के बाद बिजनौर पुलिस की जांच पर सवाल उठे। एसपी अभिषेक झा ने मामले को गंभीर मानते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह मलिक को निलंबित कर दिया है। वहीं सीओ नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह को सर्किल से हटा दिया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की दोबारा जांच में जुट गई है। ——————————————– ये खबर भी पढ़िए… योगी, हेमा मालिनी और स्मृति ईरानी बने स्टार प्रचारक:पीएम मोदी और राजनाथ का भी नाम, बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की लिस्ट
भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की पहली सूची रविवार रात जार कर दी। इसमें यूपी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मथुरा की सांसद हेमा मालिनी को स्टार प्रचारक बनाया है। अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आगामी सप्ताह से सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभाएं शुरू होंगी। सीएम योगी 8 से 10 रैलियां करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *