DniNews.Live

बिजनौर डीएम ने किया ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण:सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, राजनीतिक दलों ने जताई सहमति

बिजनौर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम संरक्षित स्ट्रांग रूम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण आज दोपहर में किया गया। जिलाधिकारी ने सबसे पहले भूतल स्ट्रांग रूम के बाहर लगे सील किए गए तालों को खुलवाकर विधानसभावार संरक्षित ईवीएम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था और अन्य सभी प्रकार की व्यवस्थाओं की जांच की। सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित पाई गईं। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देशों पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह ने झंडापुर स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का विस्तृत निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी ने भूतल पर स्थित विधानसभा क्षेत्र 18- नगीना के वीवीपैट कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जो मानक के अनुरूप पाई गईं। उन्होंने नजीबाबाद, धामपुर, नहटौर, नूरपुर और नगीना विधानसभाओं के स्ट्रांग रूम की भी जांच की, जहां सुरक्षा के सभी मानक पूर्ण पाए गए। निरीक्षण के दौरान ईवीएम के रखरखाव और सुरक्षा के संबंध में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति व्यक्त की और सुरक्षा इंतजामों पर संतोष जताया। इस निरीक्षण में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि जिनमें भाजपा से धीर सिंह, कांग्रेस से अनिल कुमार और क़ाज़ी आतिफ़, बसपा से मोहम्मद सिद्दीक तथा सपा से अख़लाक़ पप्पू शामिल थे, साथ ही अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *