DniNews.Live

बारिश से मौसम ठंडा, 24 घंटे में पारा 12.2°C गिरा:ईद पर भी बूंदाबांदी के आसार, आज के बाद बढ़ेगा तापमान

कानपुर में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी से राहत दे दी। सुबह से शुरू हुई बारिश पूरे दिन बूंदाबांदी के रूप में जारी रही, जबकि देर रात बारिश ने रफ्तार पकड़ ली। ईद के दिन दोपहर तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है, जिससे त्योहार के दौरान भी मौसम सुहावना बना रह सकता है। हालांकि सुबह के समय नमाजी ईद की नमाज को सुहावने मौसम में अदा करेंगे। गर्मी से मिली राहत लगातार हुई बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया और तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 12.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिनभर बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। सामान्य से 8.4 डिग्री कम रहा पारा सीएसए की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.4 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम का यह मिजाज अभी जारी रह सकता है। आज के बाद बढ़ेगा पारा मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर मण्डल में दोपहर तक बूंदाबांदी की संभावना है। दोपहर के बाद दिन में नरम धूप निकलने की संभावना है।कहीं कहीं बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।‌ बादल छंटने पर पर धूप निकलने से तापमान बढ़ने की पूरी संभावना है। तापमान में चार डिग्री का चढ़ाव भी संभव है।
बीत दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम 16 मार्च 17.5 33.6 17 मार्च 17.8 35.1 18 मार्च 16.8 34.6 19 मार्च 16.6 34.6 20 मार्च 18.8 22.4 (सोर्स – सीएसए मौसम विभाग)

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *