Monday, April 6, 2026
Latest:
Breaking News

बारिश और ओले से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल तबाह:खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल झुकी, बाली खराब होने की आशंका, किसान बोले -कर्ज कैसे चुकाएंगे


                 बारिश और ओले से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल तबाह:खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल झुकी, बाली खराब होने की आशंका, किसान बोले -कर्ज कैसे चुकाएंगे

बारिश और ओले से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल तबाह:खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल झुकी, बाली खराब होने की आशंका, किसान बोले -कर्ज कैसे चुकाएंगे

कानपुर के घाटमपुर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। जिससे यहां पर गेहूं की पकी खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ है। रविवार सुबह किसान खेतों में पहुंचे तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। यहां खेतों में गेहूं की फसल झुकी हुई पड़ी थी, जिससे गेहूं की बाली खराब होने की आशंका है। वहीं लेखपाल गांव गांव पहुंचकर बारिश और ओले से हुए नुकसान का सर्वे कर रहे है। बिधनू थाना क्षेत्र के गांव निवासी अजय सिंह यादव किसान ने बताया कि खेत में उन्होंने अपनी मेहनत से गेहूं की अच्छी फसल तैयार की थी, फसल पककर खड़ी थी, उन्होंने गेहूं की कटाई का ठेका भी दे दिया था। सोमवार से गेहूं की कटाई मजदूरों को करना था, लेकिन शनिवार शाम को बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से खेतों में पकी खड़ी फसल झुक कर जमीन तक पहुंच गई है। जिससे गेहूं की बाली खराब होने की आशंका है। किसान का कहना है, कि बारिश और ओलावृष्टि होने से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बे मौसम बरसात होने से फसलों को नुकसान हुआ है। किसान धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि उन्होंने काफी मेहनत कर दिन रात एक करके फसल को तैयार करने में अपनी पूरी कमाई लगा दी। अब उन्हें गेहूं की पैदावार से उम्मीद थी, खेतों में गेहूं की पकी फसल खड़ी थी, अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से पैदावार पर काफी फर्क पड़ेगा। ओलावृष्टि होने से गेहूं की बलियों को नुकसान हुआ है। किसान अपने अपने खेतों में सिर पकड़े हुए बैठे नजर आ रहे है, वह आसमान की ओर देखकर इंद्र देव से कह रहे है, कि भगवान फसल कटने तक बारिश न करें। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बिटिया की शादी कर्ज लेकर की थी, गेहूं की फसल से कर्ज चुकाना था, लेकिन फसल बर्बाद होने से कैसे कर्ज चुकाएगा यह डर सता कर रहा है। डीएम बोले- नुकसान का आंकलन करें
कानपुर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान होने के आकलन के लिए सभी SDM को निर्देशित किया गया है। रिपोर्ट के आधार पर किसानों को मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। लेखपाल खेतों में पहुंचकर कर रहे जांच
SDM के निर्देशन पर कानपुर तहसील क्षेत्र के लेखपाल बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आंकलन के लिए जांच पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे है। उन्होंने बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान की सूची तैयार करना शुरू कर दी है। जल्द सूची तैयार कर अधिकारियों को सौंपेंगे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *