DniNews.Live

बाराबंकी हत्याकांड: मंत्री ओमप्रकाश राजभर पीड़ित परिवार से मिले:सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया, कहा- प्रदेश में कानून का राज है, अपराधी बचेगा नहीं

बाराबंकी में हुए चर्चित हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मंगलवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित बबलू राजभर के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और मामले में कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मंत्री राजभर ने परिवार के साथ करीब एक घंटे का समय बिताया। उनके पहुंचने से परिजनों को कुछ सहारा मिला और न्याय की उम्मीद जगी। उन्होंने अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कराने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की बात कही। पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यह मामला कोर्ट में है। कोर्ट का जो भी निर्णय आएगा, उसे स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुनवाई की तारीख थी, लेकिन कोर्ट ने इसे आगे बढ़ा दिया है। यह घटना शनिवार को दरियाबाद थाना क्षेत्र के पारा बेहटा गांव में हुई थी, जहां बबलू राजभर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया था। रविवार को पोस्टमार्टम के दौरान सामने आए तथ्यों और परिजनों के आरोपों के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया, जिससे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बबलू राजभर अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मृत्यु के बाद पत्नी और छोटे बच्चों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह पीड़ित परिवार से मिलने, शोक संवेदना व्यक्त करने और मामले में हो रही कार्रवाई की जानकारी लेने आए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश में कानून का राज है और कोई भी अपराधी बच नहीं सकता। पुलिस 24 घंटे के भीतर दोषियों को जेल भेज रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *