Monday, April 6, 2026
Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

बाराबंकी में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया:सतीश शर्मा ने कहा- भाजपा की स्थापना राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प


                 बाराबंकी में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया:सतीश शर्मा ने कहा- भाजपा की स्थापना राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प

बाराबंकी में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया:सतीश शर्मा ने कहा- भाजपा की स्थापना राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प

भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को बाराबंकी में मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा और जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। जिले के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी ध्वज फहराया और ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प लिया। ‘सेल्फी विद फ्लैग’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भी ध्वज फहराकर भागीदारी की। जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी की विचारधारा, उसकी उपलब्धियों और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि सतीश शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी राष्ट्रवादी सोच से प्रेरित भाजपा की स्थापना केवल एक राजनीतिक घटना नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का संकल्प है। शर्मा ने आगे कहा कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण की भावना के साथ शुरू हुई भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को साकार किया है। पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के स्थापना दिवस को राष्ट्र सेवा, विचारधारा और समर्पण की यात्रा का प्रतीक बताया। एससी-एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत, एमएलसी अंगद सिंह और विधायक दिनेश रावत ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को भाजपा ध्वज और अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अजीत प्रताप सिंह, हरगोविंद सिंह, अरविंद मौर्य, अमरीश रावत, रामकुमारी मौर्य, सरोज रावत, गुरुशरण लोधी, विजय आनंद बाजपेई, पवन सिंह रिंकू, ब्रजेश रावत, मुलायम सिंह यादव, मनीष परिहार, पंकज गुप्ता, इक्ष्वाकु मौर्य, रचना श्रीवास्तव, सुशील जायसवाल, पवनेंद्र सिंह, अंशु वर्मा, कृष्ण कुमार सिंह, सुशील चंद्र जैन, रामेश्वरी त्रिवेदी, सविता रावत, ऋचा शर्मा, रोहित सिंह और आलोक तिवारी सहित सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *