बाराबंकी में बुधवार को लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। नगर कोतवाली क्षेत्र के धरसानिया मोड़ के पास लखनऊ से गोंडा जा रही एक बस सड़क किनारे खड़े मौरंग लदे ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस में सवार चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद पीछे से आ रही एक कार भी बस से जा टकराई। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।
सूचना मिलते ही UP 112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल सभी घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात को सामान्य किया। अन्य यात्रियों को सुरक्षित रूप से दूसरी बसों के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply