DniNews.Live

बाराबंकी में बर्फ विक्रेता का सिर धड़ से अलग किया:मामूली कहासुनी के बाद वारदात, पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ा

बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हमलावर ने धारदार हथियार से युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान पारा बेहटा गांव निवासी 21 वर्षीय बबलू के रूप में हुई है, जो बर्फ बेचने का काम करता था। घटना परसवाल गांव के पास हुई, जहां बबलू का स्थानीय निवासी शंकर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट हुई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुरुआती कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि शंकर ने गुस्से में आकर बबलू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। धारदार हथियार से आरोपी ने युवक का सिर उसके धड़ से अलग कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग डरकर वहां से चले गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेर लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी शंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *