Breaking News

बाराबंकी में प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत:दो मासूम हुए अनाथ, डिलीवरी के कुछ देर बाद बिगड़ी थी हालत


                 बाराबंकी में प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत:दो मासूम हुए अनाथ, डिलीवरी के कुछ देर बाद बिगड़ी थी हालत

बाराबंकी में प्रसव के दौरान मां-बच्चे की मौत:दो मासूम हुए अनाथ, डिलीवरी के कुछ देर बाद बिगड़ी थी हालत

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 9 बजे प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। मृतका के दो छोटे बच्चे अब मां के साए से वंचित हो गए हैं। प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया मसौली कस्बा निवासी लाईलातून पत्नी इशरत अली को शनिवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सीएचसी बड़ागांव लेकर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, महिला ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके कुछ समय बाद नवजात शिशु की भी मौत हो गई। दो मासूम हुए मां से वंचित, परिवार में कोहराम पति इशरत अली ने बताया कि उनकी शादी करीब 10 वर्ष पूर्व हुई थी। उनके दो छोटे बच्चे—हैदर अली और इरम फातिमा—अब मां के साए से वंचित हो गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी घटना की सूचना पर मसौली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल, कारण स्पष्ट नहीं घटना के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि जच्चा-बच्चा की मौत के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पूरे इलाके में शोक का माहौल है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *