DniNews.Live

बाराबंकी में ‘डी-गैंग 253’ पंजीकृत:पुलिस ने चोरी-नकबजनी गिरोह पर कसा शिकंजा, गंभीर वारदातों में शामिल रहता है गैंग

बाराबंकी पुलिस ने अपराध नियंत्रण के तहत एक बड़े गिरोह पर शिकंजा कसते हुए डिस्ट्रिक्ट गैंग (डी-गैंग) का पंजीकरण किया है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार, ऐसे संगठित गिरोह जो लूट, डकैती, हत्या, फिरौती के लिए अपहरण, चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब, साइबर अपराध और अन्य गंभीर वारदातों में शामिल होते हैं, उन्हें चिन्हित कर डी-श्रेणी में सूचीबद्ध किया जाता है। इसी क्रम में थाना जहांगीराबाद की रिपोर्ट के आधार पर एक सक्रिय गिरोह को चिन्हित कर डी-गैंग-253 के रूप में पंजीकृत किया गया है। यह गिरोह मुख्य रूप से नकबजनी और चोरी जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त पाया गया है। इस गिरोह का सरगना राम उर्फ बाबू पुत्र प्रेमचन्द्र वर्मा है, जो ग्राम अतरौरा, थाना जहांगीराबाद, बाराबंकी का निवासी है। गैंग की गतिविधियों पर निगरानी रखी जाएगी गैंग के सदस्यों में लवकुश यादव (पिपराथा, थाना जहांगीराबाद), शिवा सिंह (खालिसपुर, थाना रामनगर), दिलीप कुमार (ढकौली, थाना कोतवाली नगर), मुलायम यादव (पिपराथा, थाना जहांगीराबाद), राजेश मौर्या (भुलभुलपुर, थाना जहांगीराबाद), कुन्दन बेडिया (लक्ष्मीनगर मजरे बहादुरपुर, थाना जहांगीराबाद), सचिन (गोपालपुर, थाना जहांगीराबाद) और अखिलेश (पल्हरी, जैदपुर रोड, थाना कोतवाली नगर) शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गैंग की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और भविष्य में इनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *