बाराबंकी जिले के ज़ैदपुर कस्बे में चल रही एक प्रदर्शनी के बाहर से एक बाइक चोरी हो गई। सोमवार रात करीब 7:30 बजे हुई यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। टेरा गांव निवासी मोहम्मद वसी पुत्र मोहम्मद अहमद ने बताया कि वे अपनी बाइक से प्रदर्शनी देखने गए थे। जब वे वापस लौटे, तो उनकी बाइक वहां नहीं मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। मोहम्मद वसी ने बताया कि पास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एक युवक उनकी बाइक चुराकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। ज़ैदपुर कस्बा इंचार्ज विनय कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में ले लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है और गहनता से जांच जारी है।

Leave a Reply