DniNews.Live

बाराबंकी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:16.622 हेक्टेयर भूमि पर हुए निर्माण को ध्वस्त किया गया


                 बाराबंकी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:16.622 हेक्टेयर भूमि पर हुए निर्माण को ध्वस्त किया गया

बाराबंकी में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:16.622 हेक्टेयर भूमि पर हुए निर्माण को ध्वस्त किया गया

बाराबंकी जिले के रसौली क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन, विनियमित क्षेत्र और पुलिस की संयुक्त टीम ने 16.622 हेक्टेयर भूमि पर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। जांच में सामने आया कि ग्राम रसौली, परगना प्रतापगंज में कई डेवलपर्स द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति और लेआउट के बड़े पैमाने पर प्लाटिंग की जा रही थी। एसडीएम नवाबगंज आनंद तिवारी ने बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में वाद दर्ज कर संबंधित पक्षों को सुनवाई का अवसर दिया गया था। न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई, जिसमें पारिजात इंफ्राटेक द्वारा 3.859 हेक्टेयर, वेद हाइट्स प्रा.लि. द्वारा 1.480 हेक्टेयर, रूपाली डेवलपर्स द्वारा 1.425 हेक्टेयर, ज्यूरिक इन्फ्रा द्वारा 3.43 हेक्टेयर, सन सूर्या इन्फ्राटेक द्वारा 3.29 हेक्टेयर और राइजिंग रियल एस्टेट द्वारा 1.303 हेक्टेयर भूमि पर हुए अवैध निर्माणों को गिराया गया। प्रशासन ने इन सभी डेवलपर्स को पहले नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर यह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी बिना स्वीकृति के प्लाटिंग या निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *