DniNews.Live

बारातियों की बस को कटर ने मारी टक्कर:बस का पिछला हिस्सा गायब, 2 की मौत, 6 से अधिक घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती


                 बारातियों की बस को कटर ने मारी टक्कर:बस का पिछला हिस्सा गायब, 2 की मौत, 6 से अधिक घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

बारातियों की बस को कटर ने मारी टक्कर:बस का पिछला हिस्सा गायब, 2 की मौत, 6 से अधिक घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

बदायूं में बारातियों से भरी एक बस को पीछे से गेहूं काटने वाले कटर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना मुजरिया थाना क्षेत्र में हुई। हादसा दिल्ली-मेरठ हाईवे पर सब्दलपुर मोड़ के पास हुआ। उसहैत के वार्ड संख्या सात निवासी फिरासत के बेटे शोएब अली की बारात कोल्हाई गांव जा रही थी। बस में परिवार के सदस्य और रिश्तेदार सवार थे। पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे गेहूं काटने वाले कटर ने बस को टक्कर मारी। देखें 3 तस्वीरें… टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार साजिद (25) पुत्र ताहिर और फरहान (12) पुत्र इशरत खान की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना में मुत्याज और अर्श (8 वर्ष) सहित छह से अधिक लोग घायल हुए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. विपिन कुमार ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *