DniNews.Live

बादलों के साथ लुकाछिपी करती रही धूप…गर्मी ने तेवर दिखाए:30 और 31 मार्च को बादल छाने, बारिश के आसार; रातें फिलहाल सामान्य

कानपुर शहर में मौसम ने करवट लेते हुए दिन के समय गर्मी ने अपने तेवर दिखाए हैं। दोपहर के समय कड़ाके की धूप ने लोगों को गर्मी का एहसास कराया। दिन में धूप और बादलों की लुकाछिपी के बीच उमस बढ़ी रही, जिससे लोगों को पसीना झेलना पड़ा। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद पारा 34.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, रात के समय हल्की राहत मिली है। न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ यह 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल छाने के साथ होगी बारिश
चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विशेषज्ञ डॉ. नौशाद खान के अनुसार, 30 और 31 मार्च को मौसम करवट ले सकता है। इन दिनों बादल छाए रहने के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। फिलहाल दोपहर की तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास कराती रहेगी, जबकि शाम और रात के समय मौसम थोड़ा राहत दे सकता है। एसी और कूलर हो गए शुरु गर्मी के चढ़ते तेवर के बीच इस बार मार्च महीने से ही घरों व आफिसों में एसी व कूलर चलने शुरु हो गए हैं। 80 फिट रोड के एक एसी कारोबारी ने बताया कि इस बार मार्च महीने में ही एसी की बिकने शुरु हो गए हैं। जो ग्राहकों की भीड़ अप्रैल महीने में आती थी। वह इस बार एक महीने पहले ही आने लगी है।
बीते दिनों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम 23 मार्च 15.4 31.2 24 मार्च 15.0 32.5 25 मार्च 16.0 33.5 26 मार्च 15.0 36.0 27 मार्च 19.8 30.8 28 मार्च 18.0 34.2 (सोर्स – सीएसए मौसम विभाग)
मौसम पूर्वानुमान दिनांक – न्यूनतम – अधिकतम 29 मार्च 20.0 36.0 30 मार्च 19.0 34.0 31 मार्च 19.0 33.0 01 अप्रैल 20.0 35.0 02 अप्रैल 21.0 35.0 (सोर्स – आईएमडी)

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *