महराजगंज जिले की पनियारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने चार साल के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। उनका कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग से क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण काम हुए हैं, जिनसे मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इटरव्यू… सवाल: 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितना नंबर देंगे?
जवाब: नंबर देना आपका काम है। मैं इतना कहूंगा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सहयोग और अपने प्रयास से पनियारा विधानसभा में जो भी विकास कार्य हुए हैं, उनसे मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं। सवाल: सबसे बड़ा काम आपने कौन सा कराया है?
जवाब: हमारे विधानसभा क्षेत्र में दो नई नगर पंचायतों परतावल और पनियाराब्का गठन कराया गया। इसके अलावा तीन नए सब स्टेशन बनाए गए। सबसे बड़ा काम पश्चिमी क्षेत्र में बाढ़ से राहत दिलाना रहा। पनियार, डोमरा और जर्दी बाध क्षेत्र हर साल बाढ़ से प्रभावित होते थे। बंधों के चौड़ीकरण, सोलिंग और पिचिंग के काम से अब 17-18 गांवों को राहत मिली है और किसान संतुष्ट हैं। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो आप नहीं कर पाए?
जवाब: पनियारा में तहसील बनाने की मांग लंबे समय से चल रही है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन भी दिया है, लेकिन अभी तक यह काम पूरा नहीं हो पाया है। यह क्षेत्र की जनता की भी प्रमुख मांग है। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट के दावेदार हैं?
जवाब: मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं और हमेशा जनता के बीच रहकर काम किया है। पहले भी जिस तरह लोगों के सुख-दुख में शामिल रहता था, आज भी वैसा ही संपर्क बना हुआ है। बाकी निर्णय पार्टी का होता है, जो भी निर्देश मिलेगा उसका पालन करेंगे। सवाल: क्या इस बार आपको टिकट मिलेगा?
जवाब: यह पूरी तरह पार्टी का निर्णय है। हम कार्यकर्ता हैं और पार्टी के निर्देश के अनुसार ही काम करेंगे।

Leave a Reply