पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में लापता किसान कन्हैया शर्मा(35) का शव चार दिन बाद गंगा किनारे शुक्रवार को मिला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन आक्रोशित हो गए। किडनैप करके हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मी पर लापरवाही और दूसरे पक्ष से सांठ-गांठ का भी आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। जिसमें एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हमले में थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। इलाज के लिए बख्तियारपुर सीएचसी में एडमिट कराया गया है। सीना, पेट और पीट पर चोटें आईं हैं। घायल पुलिसकर्मियों में सालिमपुर थानाध्यक्ष अर्चना कुमारी, अरविंद कुमार शर्मा (45), अनन्त कुमार यादव (42), राजेश कुमार गुप्ता (39), सतीश चंद्र सिंह (55), मनोज कुमार सिंह (49) शामिल हैं। लखीपुर घाट से मिली थी बॉडी परिजनों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। किडनैप करके हत्या की गई है। कन्हैया शर्मा को मंगलवार को दियारा क्षेत्र से कुछ हथियारबंद बदमाशों ने जमीनी विवाद के चलते अगवा कर लिया था। उनकी डेडबॉडी शुक्रवार शाम को लखीपुर घाट से बरामद की गई थी। पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर लखीपुर गांव से 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 3 लोगों की हुई गिरफ्तारी जानकारी के मुताबिक 16 दिसंबर को लखीपुर गांव के सामने दियारा खेत देखने गए थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। परिजनों ने हथियारबंद अपराधियों पर अगवा कर हत्या कर देने की आशंका जताई थी। जिसके बाद पुलिस दो दिनों से लगातार छापेमारी कर रही थी। परिवार के सदस्यों ने 14 नामजद और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सालिमपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। जिसमें से तीन व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
https://ift.tt/USjFwD4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply