बाढ़ में अज्ञात गाड़ी-एंबुलेंस की टक्कर, 2 की मौत:तीन की हालत गंभीर, पटना से पूर्णिया लौटते समय अथमलगोला में हुआ हादसा

पटना के बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर जगन्नाथ पेट्रोल पंप के पास करीब दो बजे एक अज्ञात बड़े वाहन ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान पूर्णिया निवासी अंजुम खातून और किशनगंज निवासी एंबुलेंस चालक राजकिशोर सिंह के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है, जबकि एक घायल का इलाज अथमलगोला पीएचसी में चल रहा है। पटना से पूर्णिया लौट रही थी एंबुलेंस पुलिस के अनुसार, एंबुलेंस पटना से पूर्णिया जा रही थी। अंजुम खातून पटना में अपने किसी परिजन के पैर का प्लास्टर खुलवाने गई थीं और प्लास्टर कटवाने के बाद पूर्णिया लौट रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात बड़े वाहन ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हैरानी की बात यह है कि जिस मरीज को एंबुलेंस में ले जाया जा रहा था, वह सुरक्षित बच गया, जबकि अंजुम खातून और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को पटना रेफर किया हादसे में घायल तीन लोगों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है, जबकि एक घायल का इलाज अथमलगोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस सूचना मिलते ही अथमलगोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।देर रात हुए इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।


https://ift.tt/hZgGW5O

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top