भास्कर न्यूज|दरभंगा दरभंगा नगर निगम की महापौर अंजुम आरा एवं पूर्व पार्षद डब्बू खान के द्वारा लगातार छठ घाट का निरीक्षण एवं चल रहे कार्यों का जायजा लिया जा रहा है। महापौर अंजुम आरा ने बताया की वार्ड 22 के ज्यादातर लोग बागमती नदी में ही छठ घाट बनाकर छठ पूजा करते आ रहे हैं। लेकिन इस बार बागमती नदी में पानी का स्तर ज्यादा बढ़ जाने के कारण जिला प्रशासन एवं दरभंगा नगर निगम प्रशासन के द्वारा रेड अलर्ट घोषित किया गया है। उन्होंने बताया छठ पूजा के लिए छठव्रतियों किसी तरह की दिक्कत ना हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए खाली जगह पर जेसीबी मशीन से गड्ढा बनाकर बनाए जा रहे है। नदी में पानी ज्यादा बढ़ जाने के कारण जिस वजह से इस बार वार्ड 22 में वृंदावन घाट सहित कई जगहों पर छठ पूजा नहीं होगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था के द्वारा ही छठ पूजा मनाया जाएगा। अंजुम आरा ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि नदी में छठ पूजा न करने जाएं इससे दुर्घटना होने की संभावना है। वैकल्पिक व्यवस्था घर के पास खाली जगह पर और छतों पर भी कृत्रिम छठ घाट बनाकर मनाए। महापौर ने कहा जिला प्रशासन एवं नगर निगम के सहयोग से छठ व्रतियों के लिए हर संभव मदद का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर वार्ड 22 की पार्षद रिंकू कुमारी एवं पार्षद प्रतिनिधि अरुण शर्मा भी मौजूद रहे। जो भी समस्याएं होती है, वह महापौर के समक्ष रखकर उसका त्वरित निदान किया जा रहा है। वहीं, नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में युद्ध स्तर पर घाटों का कार्य चल रहा है। मौके पर फिरोज खान, हसनैन बाबा, मो. जमशेद सहित आने लोग मौजूद रहे। वहीं, इधर वार्ड संख्या 21 में मुख्य सड़क पर नगर निगम के सामने कृत्रिम छठ घाट बनाया गया वही गड्ढा बनाकर शंकर महावीर मंदिर हरिबोल तालाब के बगल में कृत्रिम छठ घाट सहित कई ऐसे खाली जगह पर छठ घाट का निर्माण कराया गया।
https://ift.tt/1rh8WxC
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply