DniNews.Live

बागपत में युवक पर जानलेवा हमला:सामान खरीदने दुकान जा रहा था, रास्ते में दो युवकों ने कैंची-चाकू से गंभीर घायल किया

बागपत के निवाड़ा गांव में सामान खरीदने निकले एक युवक पर दो लोगों ने कैंची और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घटना उस वक्त हुई जब दानिश पुत्र इकबाल अपने घर से सामान लेने के लिए जा रहा था। गांव के ही रहने वाले सुल्तान और आमिर पुत्र कल्लू ने उसे घर से निकलते ही घेर लिया। उन्होंने दानिश के साथ गाली-गलौज की और फिर चाकू व कैंची से उस पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दानिश को बागपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल, चिकित्सक घायल युवक के उपचार में जुटे हैं। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शहर कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *