बागपत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस की तैयारियों के संबंध में बुधवार को जिला कार्यालय में एक कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री बिजेंद्र शर्मा एडवोकेट ने किया। डॉ. चंद्रमोहन ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता के मामले में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर सभी बूथों और मंडलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर सेल्फी साझा करने का आह्वान उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थापना दिवस पर अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाने और सोशल मीडिया पर सेल्फी साझा करने का आह्वान किया। डॉ. चंद्रमोहन ने इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा का 47वां स्थापना दिवस 5, 6 और 7 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता ‘गांव-बस्ती चलो’ अभियान चलाएंगे, जिसके तहत वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालयों को सजाया जाएगा और ध्वजारोहण किया जाएगा। साथ ही, पार्टी के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। ये रहे मौजूद इस कार्यशाला में प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री केपी मलिक, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. कुलप्रकाश, सुदेश चौहान, नपाध्यक्ष डॉ. अमित राणा, जिला महामंत्री सरिता चौधरी, विनोद बाल्मीकि, जिला अभियान संयोजक शिवेंदु दत्त शर्मा, सहसंयोजक एडवोकेट अंकित लपराना, योगेश गुर्जर सहित सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मीडिया प्रभारी पवन शर्मा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply