![]()
बागपत में प्रेमी युगल की शादी पर हंगामा:लड़की पक्ष ने किया विरोध, पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लिया
बागपत कलेक्ट्रेट में उस समय हंगामा हो गया जब एक प्रेमी युगल शादी का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचा। लड़की पक्ष को इसकी भनक लगते ही वे मौके पर पहुंच गए और लड़की को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले लड़का-लड़की शादी का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए डीएम कार्यालय पहुंचे थे। लड़की पक्ष के कई लोग वहां पहुंचे और लड़की को जबरन अपने साथ ले जाने लगे, जिसके दौरान हाथापाई भी हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़का रात में ही लड़की को घर से भगाकर ले गया था और उससे शादी करना चाहता था। लड़के के समुदाय विशेष से होने के कारण लड़की का परिवार इस रिश्ते से काफी नाराज था, जिसके चलते यह पूरा विवाद हुआ। पुलिस ने लड़का, लड़की और लड़की पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बागपत पुलिस का कहना है कि वे पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Leave a Reply