DniNews.Live

बागपत में डेढ़ लाख का गांजा बरामद:हरियाणा से तस्करी कर लाया जा रहा था, एक गिरफ्तार

बागपत पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 1 किलो 550 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपये है। यह गांजा हरियाणा से बागपत में तस्करी के लिए लाया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक सूरज राय के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर बिनौली थाना पुलिस ने तस्कर को समय रहते दबोच लिया। गिरफ्तार गांजा तस्कर की पहचान बरनावा निवासी एहसान अब्बास पुत्र खलील अब्बास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह यह अवैध खेप हरियाणा से लेकर आ रहा था। बिनौली थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *