बागपत में कार बैरियर से टकराई,इंजीनियर समेत दो की मौत:दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर हुआ हादसा, देहरादून घूमने जा रहे थे दोनों दोस्त

बागपत में दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर मंगलवार रात एक सड़क हादसे में इंजीनियर समेत दो युवकों की मौत हो गई। दिल्ली के नांगलोई निवासी 24 साल के कपिल, जिन्होंने हाल ही में बीटेक उत्तीर्ण की थी, अपने 25 वर्षीय साथी प्रयागराज के कौशिक के साथ देहरादून घूमने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, यह हादसा बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवीकलां के पास हुआ। गूगल मैप की मदद से दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे पर जा रही उनकी कार एक अस्थाई बैरियर से टकरा गई। यह बैरियर निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर लगाया गया था। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक अन्य कार भी क्षतिग्रस्त वाहन से टकरा गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein