बागपत में ईद-उल-फितर के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज राय ने बड़ौत कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने संभ्रांत व्यक्तियों से बातचीत की और सभी से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ईद के मौके पर पूरी तरह अलर्ट पर है। एसपी सूरज राय ने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने भी माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसमें मुख्य बाजारों और चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विशेष निगरानी रखने के निर्देश शामिल थे। उन्होंने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। पूरे जनपद में ईद के त्योहार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और शांति व्यवस्था कायम है। बाजारों में रौनक देखी जा रही है, जहां मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में खरीदारी कर रहे हैं और ईद की तैयारियों में जुटे हैं।

Leave a Reply