बागपत में ईद उल फितर का त्योहार हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश और विश्व में अमन-चैन, शांति और भाईचारे के लिए दुआएं मांगी गईं। बागपत के एसपी सूरज राय और डीएम अस्मिता लाल ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों की सतत निगरानी और भ्रमणशीलता से नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिलेभर में बड़े पैमाने पर नमाज अदा बागपत शहर, बड़ौत शहर, खेकड़ा कस्बे और जिले के अन्य हिस्सों में स्थित ईदगाहों पर बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अधिकारियों और बागपत प्रशासन का धन्यवाद किया। अधिकारियों ने खुद मौके पर रहकर व्यवस्थाओं की देखरेख की, जिससे पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से मनाया जा सका।

Leave a Reply