DniNews.Live

बागपत तहसील में समाधान दिवस, 30 शिकायतें मिलीं:6 का मौके पर निस्तारण, 24 शिकायतें लंबित

बागपत तहसील में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (एडीएम) विनीत उपाध्याय और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) के.के. भड़ाना न्याब तहसीलदार वंशिका सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। समाधान दिवस में प्राप्त 30 शिकायतों में से 24 लंबित रहीं, जिन्हें संबंधित विभागों को आगे भेजा गया है। इन शिकायतों में स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, पुलिस विभाग, डीपीआरओ, राजस्व विभाग और विद्युत विभाग से संबंधित एक-एक मामला शामिल था। शेष 19 शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित थीं। अधिकारियों ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि लंबित शिकायतों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता को उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिससे उन्हें राहत की उम्मीद जगी। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारण किया जाएगा।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *