Breaking News

बागपत एसपी ने 23 पुलिसकर्मियों का तबादला किया:सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 13 दरोगा, 10 सिपाही बदले


                 बागपत एसपी ने 23 पुलिसकर्मियों का तबादला किया:सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 13 दरोगा, 10 सिपाही बदले

बागपत एसपी ने 23 पुलिसकर्मियों का तबादला किया:सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए 13 दरोगा, 10 सिपाही बदले

बागपत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज राय ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 23 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इनमें 13 दरोगा और 10 सिपाही शामिल हैं। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानांतरित दरोगाओं में संजय कुमार को विशेष जांच प्रकोष्ठ से रमाला थाने भेजा गया है। दरोगा महेंद्र सिंह को थाना छपरौली से थाना बागपत स्थानांतरित किया गया है, जबकि दरोगा जगबीर सिंह को मलकपुर चौकी से छपरौली थाने भेजा गया है। बड़ागांव चौकी प्रभारी रहे दीपक कुमार को खेकड़ा थाने में नई जिम्मेदारी दी गई है। कई दरोगाओं को नई चौकियों का प्रभारी बनाया गया है। इनमें दरोगा सनव्वर अली को थाना छपरौली से रमाला क्षेत्र की किरठल चौकी प्रभारी, दरोगा अनिल कुमार यादव को बागपत थाने से मवीकला चौकी प्रभारी, दरोगा आनंद शर्मा को बड़ौत मंडी चौकी प्रभारी, दरोगा आशीष कुमार को मलकपुर चौकी प्रभारी, दरोगा अंकित कुंतल को कचहरी चौकी प्रभारी और दरोगा राहुल यादव को बड़ागांव चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से दरोगा विकास चौहान को बड़ौत में दिल्ली बस अड्डा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। महिला दरोगा शीलेश को महिला थाने से शिकायत प्रकोष्ठ भेजा गया है। हेड कांस्टेबल मैनपाल को अभियोजन कार्यालय में तैनात किया गया है। हेड कांस्टेबल जॉनी को पुलिस लाइन से छपरौली थाने और हेड कांस्टेबल राजन को थाना बागपत से बड़ौत भेजा गया है। महिला हेड कांस्टेबल जूली को थाना सिंघावली अहीर से थाना बिनौली स्थानांतरित किया गया है। सिपाहियों में महिला सिपाही मनीषा शर्मा को बड़ौत थाने से पेशी कार्यालय भेजा गया है। सिपाही यतेंद्र को पुलिस लाइन से बागपत थाना, सिपाही वितेदर कुमार को सिंघावली अहीर से दोघट और सिपाही बबलू सिंह को पुलिस लाइन से बड़ौत स्थानांतरित किया गया है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *