DniNews.Live

बाकरगंज ईदगाह पर हजारों लोगों ने पढ़ी ईद की नमाज:बरेली में हजारों लोगों ने मांगी अमन-चैन की दुआ, सुरक्षा के कड़े पहरे में संपन्न हुई नमाज

बरेली के बाकरगंज स्थित ईदगाह पर आज ईद-उल-फितर के मौके पर हजारों लोगों ने एक साथ ईद की नमाज अदा की। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग पारंपरिक लिबास पहनकर ईदगाह पहुंचने लगे। नमाज के दौरान एक साथ हजारों हाथ देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ के लिए उठे। नमाज मुकम्मल होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम त्योहार की संवेदनशीलता और भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए थे। मौके पर एसपी सिटी मानुष पारीक और एडीएम सिटी सौरभ दुबे खुद व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए। पुलिस बल के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती भी की गई थी ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। कई सीओ और इंस्पेक्टरों ने विभिन्न प्वाइंट्स पर कमान संभाली, जिससे नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। जिलेभर में नमाज का आंकड़ा बरेली जनपद में आज कुल 176 ईदगाहों और 1369 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। शहरी क्षेत्र में 23 ईदगाह और 493 मस्जिदों में नमाज हुई, जबकि ग्रामीण इलाकों में 153 ईदगाह और 876 मस्जिदों में अकीदतमंदों ने इबादत की। प्रशासन की मुस्तैदी के कारण शहर से लेकर देहात तक सभी स्थानों पर नमाज सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। सियासी कैंप और बधाई का सिलसिला ईदगाह के बाहर राजनीतिक दलों की सक्रियता भी देखने को मिली। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने अपने-अपने कैंप लगाए थे, जहां नेताओं ने नमाजियों का स्वागत किया और उन्हें ईद की मुबारकबाद दीं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *