रीवा में कलश यात्रा के दौरान शूटिंग कर रहे कैमरामैन को गोली लगने का वीडियो सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि वीडियो में गोली चलाने वाले साधु माधवेंद्र भदौरिया और उसके साथियों का चेहरा साफ नजर आ रहा है, लेकिन घटना के चार दिन बाद भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार करना तो दूर, बल्कि अज्ञात पर एफआईआर दर्ज की है। मामला समान थाना क्षेत्र के गुलाब नगर का है। यहां 19 मार्च को चैत्र नवरात्र पर कलश यात्रा निकाली जा रही थी। इसमें काला चश्मा, सफेद पगड़ी और भगवा कपड़े पहने एक शख्स शामिल हुआ। उसके साथ सफारी शूट पहने हुए चार गनमैन भी थे। वीडियो में दिख रहा है कि यात्रा के दौरान एक गनमैन साधु को एक गन लोड कर देता है और साधु उसे हवा में फायर करता है। बताया जा रहा है कि इस दौरान साधु ने कई फायर किए। इनमें से एक फायर वीडियो शूट कर रहे पवन सिंह नाम के शख्स के पैर में लगा। उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने कैमरा और कार्ड जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि बाबा का नाम माधवेंद्र भदौरिया है। वह यूपी का रहने वाला है। पहले वो 2 तस्वीरें देखिए… जिसमें शख्स फायरिंग करता हुआ दिख रहा… ‘पता होता कि हर्ष फायरिंग होगी तो कभी नहीं जाता’ घायल पवन ने बताया- मैं तो सिर्फ वीडियो शूटिंग के लिए गया था, अगर मुझे पहले से अंदेशा होता कि वहां फायरिंग जैसी घटना होने वाली है तो मैं कभी वहां नहीं जाता, जो कुछ हुआ, वह बेहद डरावना था।” पवन ने आगे कहा कि इस घटना ने उसे अंदर तक झकझोर दिया है। अब वह चाहता है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो। सीएसपी बोले- फरियादी ने पहचान नहीं बताई

Leave a Reply