बाइक की टक्कर से 9वीं के छात्र की मौत:साथी घायल, पुलिस ने जांच शुरू की; पैदल जा रहा था
![]()
बाइक की टक्कर से 9वीं के छात्र की मौत:साथी घायल, पुलिस ने जांच शुरू की; पैदल जा रहा था
रामपुर के बिलासपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में 9वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। कासमगंज गुरुद्वारे के पास तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे छात्र को टक्कर मार दी। यह घटना सुबह करीब आठ बजे हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। घायल बाइक सवार अजय (26 वर्ष) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलासपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस कर रही मामले की जांच थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल का इलाज सुनिश्चित कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक छात्र की पहचान देवसागर (15 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके चचेरे भाई अंकित के अनुसार, देवसागर नवाबगंज स्थित एक इंटर कॉलेज में 9वीं कक्षा का छात्र था। वह दो भाइयों में बड़ा था, उसका छोटा भाई शिवा (11 वर्ष) है। देवसागर के पिता (लगभग 45 वर्ष) लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बाइक सवार अजय भी मृतक देवसागर के ही गांव हमीदाबाद का रहने वाला है। पुलिस इस सड़क हादसे के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
