DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बाइक की टक्कर से महिला की मौत:जमुई में पेलबाजन धर्मकांटा के पास हादसा, जांच जारी

जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह घटना पेलबाजन धर्मकांटा के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार बाइक ने महिला को टक्कर मार दी। मृतका की पहचान बाबूडीह गांव निवासी शोभन चौधरी की पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शांति देवी अपने बच्चों के लिए कपड़े खरीदने टोटो से सोनो बाजार जा रही थीं। पेलबाजन धर्मकांटा के पास सड़क पार करते समय उन्हें एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सोनो थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार बाइक सवार की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।


https://ift.tt/mVXyKiI

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *