एटा के मिरहची थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। कल्याणपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कासगंज के अमापुर निवासी आनंद (18) पुत्र अशोक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने एक दोस्त से मिलने मिरहची जा रहा था। परिजनों के अनुसार, आनंद अमानपुर से कल्याणपुर होते हुए मिरहची की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसे संभलने का मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही मिरहची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। थाना प्रभारी नीतू वर्मा ने बताया- कि प्रथम दृष्टया यह हादसा बाइक के अनियंत्रित होने से हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। —————- ये खबर भी पढ़िए- धुरंधर-2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस:नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। उम्मीदें जितनी ऊंची थीं, फिल्म कई जगह उन्हें पूरा करती है, तो कुछ जगह थोड़ा चूक भी जाती है। कहानी जसकीरत सिंह रांगी के अतीत से शुरू होती है, जो अपने परिवार के साथ हुए अन्याय के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखता है। जेल से निकलकर वह भारत के लिए काम करने का मौका पाता है और पाकिस्तान में हमजा अली मजारी बनकर अंडरकवर मिशन पर जाता है। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply