DniNews.Live

बांदा में बारिश शुरू, पकी फसलें खतरे में:गेहूं, अरहर और चना को भारी नुकसान की आशंका

बांदा जिले में शुक्रवार सुबह से मौसम ने करवट बदली है। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू होने से किसान चिंतित हैं। गेहूं, अरहर और चना की पकी खड़ी फसल को भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जिले में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवाएं 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। किसानों के अनुसार, उनकी गेहूं, अरहर और चना की फसलें पककर तैयार खड़ी हैं। कई किसानों ने अपनी फसलें काटकर खेतों में ही रखी हुई हैं। ऐसे में अचानक हुई बारिश और संभावित ओलावृष्टि से उन्हें भारी नुकसान होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश तेज हुई या ओले गिरे तो उनकी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो सकती हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसानों ने आशंका व्यक्त की है कि अगर ओले गिरे तो पकी फसलें पूरी तरह नष्ट हो जाएंगी, जिससे उनकी साल भर की मेहनत और निवेश बर्बाद हो सकता है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *