DniNews.Live

बांदा में दो सड़क हादसे में 4 की मौत:ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, बाइक सवार को रौंदा; एक घायल, ट्रक ड्राइवर फरार

बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में दो दिनों के भीतर हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रेलरों की भिड़ंत के बाद लगी आग पहला हादसा गुरुवार सुबह करीब 6 बजे बांदा-झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। कबरई से गिट्टी लेकर आ रहे एक ट्रेलर की तेज रफ्तार में दूसरे ट्रेलर से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते वे जलकर खाक हो गए। स हादसे में गिट्टी से भरे ट्रेलर के चालक सुरेश पांडेय (55, निवासी सुल्तानपुर), दूसरे ट्रेलर के चालक सूरज नाथ (50, निवासी आजमगढ़ अहिरौला) और उसका खलासी शनि (30) की जलकर मौत हो गई। वहीं, गिट्टी वाले ट्रेलर का खलासी अभिषेक (23) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही थाना निरीक्षक दीपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत दूसरा हादसा परसों रात मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी अंडरब्रिज के पास हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पन्ना जिले के चांदी पाटी गांव निवासी 35 वर्षीय राममिलन पुत्र गया प्रसाद के रूप में हुई है। वह देर रात बाइक से कांशीपुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर के जरिए परिजनों को सूचना दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *