बांदा में अवैध मौरंग खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण के बाद 27 व्यक्तियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। जांच में केन नदी तल से 1988 घन मीटर मौरंग का अवैध खनन पाया गया। यह कार्रवाई अवैध मौरंग खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर की गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में हुई टास्क फोर्स की बैठक के बाद संयुक्त टीम ने यह निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर चालक मौरंग नदी में ट्रैक्टर पलटकर मौके से फरार हो गए। जांच टीम को केन नदी तल में पांच स्थानों पर अवैध खनन के पिट्स मिले। इस संबंध में थाना मटौंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई है। एफआईआर में छोटू सिंह, आनंद सिंह, छोटू खां, सनी खां, राहुल सिंह, योगेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह, मनोज शर्मा, बृजमोहन, जुगनू सिंह, अवधेश यादव, सुनील प्रजापति, हर्षित गुप्ता, धर्मेंद्र प्रजापति, विशाल सिंह और सार्थक सिंह सहित कुल 27 व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। इनमें से कई आरोपी हमीरपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply