Breaking News

बांदा के तिंदवारी थाने में जनसुनवाई के दौरान छज्जा गिरा:दो एसआई समेत 6 लोग घायल, बारिश के दौरान हुआ हादसा


                 बांदा के तिंदवारी थाने में जनसुनवाई के दौरान छज्जा गिरा:दो एसआई समेत 6 लोग घायल, बारिश के दौरान हुआ हादसा

बांदा के तिंदवारी थाने में जनसुनवाई के दौरान छज्जा गिरा:दो एसआई समेत 6 लोग घायल, बारिश के दौरान हुआ हादसा

बांदा के तिंदवारी थाना परिसर में रविवार शाम को जनसुनवाई के दौरान अचानक जर्जर छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। जिससे वहां मौजूद पुलिसकर्मी और फरियादी दब गए। इस घटना में दो उपनिरीक्षक समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, बांदा के तिंदवारी थाना परिसर में यह हादसा उस समय हुआ, जब एसएसआई सुभाष चंद्र वर्मा छज्जे के नीचे बैठकर जनसुनवाई कर रहे थे। फरियाद सुनते समय हुआ हादसा इसी दौरान पुरानी तिंदवारी निवासी कल्ली अपने पति सेमलिया के साथ सड़क हादसे की सूचना देने पहुंची थीं। एसएसआई उनसे बातचीत कर ही रहे थे कि बारिश के बीच करीब 25 साल पुराना जर्जर छज्जा अचानक ढह गया। मलबे में दबे पुलिसकर्मी और दंपती हादसे में एसएसआई सुभाष चंद्र वर्मा, एसआई शिवकरण सिंह और कांस्टेबल राजन दुबे मलबे में दब गए। वहीं शिकायतकर्ता दंपती भी इसकी चपेट में आ गए। छज्जा गिरते ही थाने में अफरा-तफरी मच गई। थाना प्रभारी संदीप सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और सभी घायलों को बाहर निकाला। वहीं घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी ले जाया गया। जहां इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। एएसपी शिवराज के अनुसार, सभी को मामूली चोटें आई हैं और वे खतरे से बाहर हैं।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *