बिहार में दिसंबर-जनवरी के दौरान पड़ने वाली ठंड के मद्देनजर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आने वाले समय में शीतलहर और पाले के बढ़ने की संभावना को देखते हुए, बांका के जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने जनजीवन की सुरक्षा के लिए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बीमारियों की रोकथाम के लिए चलाए जाएंगे अभियान शीतलहर के सीधे प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक दवाओं, उपकरणों तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। शीतलहर से संबंधित बीमारियों की रोकथाम और जन-जागरूकता के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे। फसलों की सुरक्षा को संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश कृषि क्षेत्र में पाले और ठंड के गंभीर प्रभाव को देखते हुए कृषि विभाग को किसानों के लिए सलाह जारी करने फसलों की सुरक्षा संबंधी उपायों का प्रसार करने और संभावित क्षति को कम करने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। पशुधन पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, पशुपालन विभाग को आश्रय, गर्माहट और उपचार की व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया है। सुरक्षा मानकों के पालन के दिए निर्देश ठंड के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग को विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है। कोहरे और धुंध के बीच सुरक्षित यातायात के लिए परिवहन विभाग तथा यातायात पुलिस को गति नियंत्रण, सुरक्षा मानकों के पालन और जागरूकता गतिविधियों को तेज करने के निर्देश मिले हैं। शहरी क्षेत्रों में रैन बसेरों की हो अच्छी व्यवस्था गरीब, असहाय और बेघर लोगों की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शहरी क्षेत्रों में रैन बसेरों को सुदृढ़ किया जा रहा है, और जहां स्थायी सुविधा नहीं है, वहां पॉलिथिन शीट, टेंट और तारपोलीन से अस्थायी शरणस्थल बनाए जा रहे हैं। धर्मशालाओं, अस्पताल, बस और रेल स्टेशनों पर अलाव की व्यवस्था हो इन स्थलों पर पर्याप्त कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिलेभर में प्रमुख स्थानों जैसे धर्मशालाओं, अस्पताल परिसरों, चौराहों, बस और रेल स्टेशनों पर अलाव की व्यवस्था भी की जा रही है। सभी अंचल अधिकारियों और नगर निकायों को शीतलहर की स्थिति का दैनिक प्रतिवेदन जिला आपदा प्रबंधन शाखा को भेजने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी आपात स्थिति में नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने की अपील की है।
https://ift.tt/s4BNA8z
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply