बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के मालडीह बहियार में बुधवार शाम एक धान के खेत से लगभग 45 वर्षीय अज्ञात पुरुष का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। बदबू बढ़ने पर शुरू की तलाश, एक पुरुष का मिला शव जानकारी के मुताबिक, मालडीह बहियार स्थित मोनू कुशवाहा के धान के खेत में मजदूर कटाई के लिए पहुंचे थे। खेत में घुसते ही उन्हें तेज बदबू आई। पहले उन्हें लगा कि कोई जानवर मरा होगा, लेकिन बदबू बढ़ने पर उन्होंने तलाश शुरू की। इसी दौरान मजदूरों ने धान के खेत में एक पुरुष का सड़ा-गला शव देखा। शव मिलने की सूचना तुरंत शंभुगंज थाना को दी गई। थानाध्यक्ष बबलू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद भागलपुर से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल पर जांच कर सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। मौत के कारणों को लेकर पुलिस हरंगल से जांच पड़ताल कर रही है। अज्ञात शव का शिनाख्त होने के बाद और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना भेज रही है और लापता व्यक्तियों की जानकारी भी खंगाल रही है। पुलिस ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। खबर लिखे जाने तक अज्ञात शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए सभी थानों को दी सूचना थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह आशंका है कि मृतक की हत्या कर लगभग तीन से चार दिन पहले शव को खेत में फेंका गया होगा। हालांकि शरीर पर गहरे चोट या घाव के निशान नहीं मिलने से हत्या के तरीके को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना भेज रही है।
https://ift.tt/YhHOS3a
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply