बांका में गुरुवार शाम कुएं में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। ये घटनाएं आनंदपुर थाना क्षेत्र के शुभासिंहडीह गांव और बांका टाउन थाना क्षेत्र के बलियामारा गांव में हुईं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। पहली घटना शुभासिंहडीह गांव की है, जहां 51 वर्षीय राजेंद्र यादव की मौत कुएं में डूबने से हुई। परिजनों के अनुसार राजेंद्र शाम को पानी लेने कुएं पर गए थे, लेकिन काफी देर तक घर नहीं लौटे। खोजबीन के दौरान उनका शव कुएं में मिला, जिसे ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। काफी मशक्कत के बाद निकाला गया शव बताया जा रहा कुएं पर पानी भरने के दौरान पैर फिसलने से कुएं में गिरने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने कुएं में नीचे उतरकर काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण सूचना मिलने पर आनंदपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दूसरी घटना बांका टाउन थाना क्षेत्र के बलियामारा गांव में हुई। यहां गुरुवार शाम एक कुएं में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव की पहचान कटोरिया के बाराडीह निवासी 51 वर्षीय उमेश दास के रूप में हुई। 3 दिन से लापता युवक का कुएं में मिला शव मृतक की मां ने बताया कि उमेश मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और सोमवार को घर से निकले थे, जिसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजन लगातार इधर-उधर खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने कुएं में शव देखकर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर परिजन पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से कुएं से शव को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बांका टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/iFvdPAX
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply